सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी
Dehradun: पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी।
अपने भाषण में चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। ये ही वजह है कि उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत खूबसूरती से स्थानीय भाषणाओं से कनेक्ट किया। भाषण की शुरूआत में उन्होंने भुला-भुलियों, सयाणा, आमा, बाबा जैसे पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों ने प्रमुखता से स्थान दिया।
