Haridwar: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का नया आपत्ति मॉड्यूल लागू कर दिया है। इसके तहत आयोग परीक्षा कराने के बाद दो बार आपत्तियों का निस्तारण करेगा। इसके बाद ही परिणाम जारी करेगा। यह मॉड्यूल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आयोग से अनुमोदन के बाद नवीन ऑनलाइन प्रश्नपत्र ऑब्जेक्शन मॉड्यूल लागू किया गया है। इसके तहत पहले चरण में परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा के ए-सीरीज के प्रश्नपत्र को आयोग वेबसाइट पर जारी करेगा। अभ्यर्थी सात दिन के भीतर इससे संबंधित प्रश्नों, विकल्पों की संरचना पर निशुल्क आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।