Mon. Jun 8th, 2026

जैव विविधता के अध्ययन के लिए 85 सदस्यीय दल रवाना

Dehradun: विश्व धरोहर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के कोर जोन में जैव विविधता एवं पर्यावरणीय परिवर्तनों के अध्ययन के लिए रविवार को “नंदा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026” का शुभारंभ किया गया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मोनाल विश्राम गृह से अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान में 30 सदस्यीय कोर टीम सहित पोर्टरों समेत कुल 85 सदस्य शामिल हैं।

अभियान में वन विभाग, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, आईटीबीपी, एसडीआरएफ तथा अन्य संस्थानों के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। लाता गांव पहुंचने पर दल ने नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद अपने निर्धारित अभियान के लिए रवाना हो गया।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के कोर क्षेत्र में प्रत्येक दस वर्ष बाद जैव विविधता और पर्यावरणीय परिवर्तनों के आकलन के लिए वैज्ञानिक अभियान संचालित किया जाता है। इस दौरान विशेषज्ञ क्षेत्र की पारिस्थितिकी, वन्यजीवों, वनस्पतियों और प्राकृतिक संसाधनों का विस्तृत अध्ययन कर आंकड़े एकत्र करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *