करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार
Dehradun: पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सुहागिनें आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को रात में चांद निकलने का इंतजार रहेगा। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर है। जानें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत आठ शहरों में कब निकलेगा चांद और किस समय महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर सकेंगी।
नैनीताल में अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में चांद थोड़ा पहले दिखाई देने का अनुमान है। यहां चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 59 मिनट दिया गया है। टिहरी में रात 8 बजे चांद निकलने का समय है। वहीं, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में रात 7 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय होगा।
