Tue. Sep 29th, 2026

55 लाख की साइबर ठगी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Dehradun:देहरादून में 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने पंजाब के  फाजिल्का से सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू (26) को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से छह लाख रुपये जमा हुए थे। जांच में उसके खाते के विरुद्ध साइबर अपराध से जुड़ी छह अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, पंडितवाड़ी निवासी चुन्नी लाल अग्निहोत्री ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें एसबीएसबीएल कम्युनिटी/वीआईपी कम्युनिटी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप में खुद को सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर आरोपियों ने निवेश के लिए भरोसा दिलाया। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट और सीडीएसएल/ एनएसडीएल के दस्तावेज दिखाकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *