खानपुर से चुनाव लड़कर राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं हरीश रावत, मन में अभी तक है सरकार गिराने की टीस
Dehradun: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खानपुर से चुनाव लड़ने की ईच्छा जताने के बाद यह साफ हो गया कि वे उनकी सरकार गिराने में भूमिका निभाने वाले दो-दो क्षत्रपों से राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं। उस सियासी संकट की टीस कई बार उनके वक्तव्यों में झलकती रही है लेकिन अब चुनावी दौर का सटीक समय भांपते हुए उनके मन में पुराना हिसाब किताब बराबर करने आ गई है।
