Thu. Oct 29th, 2026

डार्क वेब पर बच्चों की अश्लील वीडियो भेजने के धंधे का भंडाफोड़

Dehradun: एसटीएफ ने डार्क वेब पर बच्चों की अश्लील वीडियो से कमाई करने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के आधार पर नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप से 100 वीडियो बरामद हुई हैं। इन वीडियो में कुछ में उसने एआई से बदलाव किए हैं। जबकि, कई वीडियो में वह खुद भी बच्चों के साथ दिख रहा है।

किशोर डार्क वेब से आने वाली मांग के हिसाब से वीडियो बनाकर भेजता था। आईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने इस कार्रवाई की जानकारी बृहस्पतिवार को एसटीएफ मुख्यालय में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में अब तक टिपलाइन से आने वाली शिकायतों के आधार पर 150 से ज्यादा प्राथमिकियां बच्चों की अश्लील वीडियो व फोटो के संबंध में दर्ज की हैं।
इनमें पांच प्राथमिकियां हल्द्वानी में दर्ज हैं। एसटीएफ और साइबर पुलिस ने इन प्राथमिकियों की विवेचना के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जो बेहद चौंकाने वाले थे। इसमें नैनीताल का एक किशोर बच्चों की अश्लील वीडियो के धंधे में लिप्त होने के संकेत मिल रहे थे। इस आधार पर जांच तेज की गई और उसे बुधवार को पकड़ लिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *