विधायक हरीश धामी पर सीएम का तंज, कांग्रेस की जमीन खिसक गई, इसलिए उनके लोग मानसिक संतुलन खो रहे
Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कांग्रेस की सियासी जमीन गायब हो गई है। इससे हताश और निराश कांग्रेसी मानसिक संतुलन खो रहे हैं। कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक सारी मर्यादाएं टूट रही हैं।
सीएम ने कहा, भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व समय-समय पर बैठकें कर कार्यक्रमों की समीक्षा करता है। भाजपा संगठन 365 दिन संगठन चलता है। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव पर पार्टी का फोकस है। गृह मंत्री अमित शाह संगठन के मर्मज्ञ है, संगठन में उनका बड़ा अनुभव है। चुनाव में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, हम उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
