Sun. Nov 15th, 2026

विधायक हरीश धामी पर सीएम का तंज, कांग्रेस की जमीन खिसक गई, इसलिए उनके लोग मानसिक संतुलन खो रहे

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कांग्रेस की सियासी जमीन गायब हो गई है। इससे हताश और निराश कांग्रेसी मानसिक संतुलन खो रहे हैं। कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक सारी मर्यादाएं टूट रही हैं।

रविवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के जौलजीबी मेले में अमर्यादित व्यवहार पर पलटवार किया। सीएम धामी ने कहा, जगह-जगह पर कांग्रेस की अराजकता दिख रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस को समझ में आ गया कि आने वाले समय में जनता उन्हें नकारने वाली है। कांग्रेस की जमीन गायब हो चुकी है। इससे हताश व निराश कांग्रेस मानसिक संतुलन खो रहे हैं। ऐसे व्यवहार की कल्पना बच्चे से भी नहीं की जा सकती है। लोकतंत्र में अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। आने वाले समय में भी प्रदेश की जनता कांग्रेस को वहीं भेजने वाली है, जहां वर्तमान में बैठी हुई है।
सीएम ने कहा, भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व समय-समय पर बैठकें कर कार्यक्रमों की समीक्षा करता है। भाजपा संगठन 365 दिन संगठन चलता है। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव पर पार्टी का फोकस है। गृह मंत्री अमित शाह संगठन के मर्मज्ञ है, संगठन में उनका बड़ा अनुभव है। चुनाव में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, हम उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *