Sun. Nov 15th, 2026

उत्तराखंड में बिखरी छठ की छटा: व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना, तस्वीरें

Dehradun: लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। उत्तराखंड में छठ की अनोखी छटा देखने को मिली। मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों में लोगों ने छठ पूजा की। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर कुमाऊं में भी छठ पूर्व पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते दिन व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ था।

वहीं, आज व्रतियों ने छठ घाटों पर जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे तो उन्हें सायं कालीन अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *