उत्तराखण्ड हरिद्वार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास तथा आवास योजनाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में एचटी/एलटी विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और स्वचालन से जुड़े ₹547.83 करोड़ की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। साथ ही हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के लिए ₹315 करोड़ के समान प्रस्ताव को भी आरडीएसएस योजना में सम्मिलित करते हुए शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दिशानिर्देशों के अंतर्गत व्हाईटलिसटिंग और रिडीमेबल वाउचर प्रणाली के कारण निजी डेवलपर्स परियोजनाओं में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती 40ः40ः20 की चरणबद्ध भुगतान प्रणाली को पुनः लागू करने हेतु अनुरोध किया ताकि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में राज्य में एएचपी घटक के अंतर्गत 15960 आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से 15281 इकाइयां लाभार्थियों को आवंटित की जा चुकी हैं। परंतु ईडब्ल्यूएस वर्ग के लाभार्थियों की असंगठित आय एवं कम सिबिल स्कोर के कारण अग्रणी बैंकों से ऋण सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि बैंकों, एनबीएफसी, एसएलबीसी और आरबीआई को इस विषय में विशेष दिशानिर्देश जारी किए जाएं ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ऋषिकेशगंगा, हरिद्वारगंगा और टनकपुर स्थित शारदा रिवरफ्रंट को विश्व स्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने टीएचडीसी की सीएसआर निधि से ₹100 करोड़ के सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल ष्नमामि गंगेष् कार्यक्रम को बल देगा, बल्कि सतत पर्यटन और स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने पर उत्तराखंड आगामी कुंभ के भव्य, सुरक्षित एवं पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आयोजन के साथसाथ आवास एवं आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में एक नई ऊँचाई प्राप्त करेगा। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग 1 year ago newsadmin Dehradun: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद: हेमंत द्विवेदी 1 year ago newsadmin देहरादून:। बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार लैंगिक हमलों के शिकार बालकों को भी मिलेगी सहायता राशि 1 year ago newsadmin Dehradun: उत्तराखंड अपराध से पीड़ित सहायता योजना-2013 में संशोधन को बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग राजनीतिक हरिद्वार बुजुर्गों को अपनों से मिल रही दुत्कार, रोजाना पहुंच रहे सरकार के द्वार 1 year ago newsadmin Dehradun: 60 बरस…। उम्र की वह गिनती जिसके बाद नागरिक वरिष्ठ कहलाने लगता है। उसने…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार गवाहों की सुरक्षा के लिए साक्षी संरक्षण योजना को मंजूरी 1 year ago newsadmin Dehradun: मुकदमों के गवाहों की सुरक्षा के लिए धामी कैबिनेट ने बुधवार को उत्तराखंड साक्षी…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार उत्तराखंड एसटीएफ ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाएं बनाने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया 1 year ago newsadmin Dehradun: उत्तराखंड एसटीएफ ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाएं बनाने और बेचने वाले एक बड़े…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार बर्ड फ्लू के डर के चलते दून में अब अंडो का कारोबार भी आधा रह गया 1 year ago newsadmin Dehradun: बर्ड फ्लू के डर के चलते दून में अब अंडो का कारोबार भी आधा…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में एक युवक ने खुद को अपने घर में गोली मार दी 1 year ago newsadmin Pauri: पैसों के लेनदेन को लेकर युवक ने खुद को गोली मार दी। आत्महत्या करने…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार श्रीनगर के वैभव जैन ने नीट पीजी में पाई सफलता 1 year ago newsadmin Dehradun: मेहनत और लगन से हर मंजिल पाई जा सकती है। इसका उदाहरण शहर के…
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग हरिद्वार 23 अगस्त शनिवार से अगले माह 17 सितंबर तक रोपवे का वार्षिक चेकिंग और निरीक्षण किया 1 year ago newsadmin Dehradun: वार्षिक रख-रखाव के चलते सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 23 अगस्त से 26…