Sat. Jul 27th, 2024

Dehradun News। डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी व बागी गुट के कार्यकर्ताओं में मारपीट

देहरादून। राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) में एबीवीपी (ABVP)व बागी गुट के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को तीसरी बार फिर से मारपीट हो गई। पुलिस ने सख्ती बरतते दोनों गुटों के छात्रों को परिसर से खदेड़ दिया। विरोधी गट से छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा ने आरोप लगाए है कि अखिल भारतीय छात्र संगठन के कई कार्यकर्ता पिछले तीन दिन से उनके समर्थकों को निशाना बना रहे हैं।
वहीं एबीवीपी(ABVP) के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि उनके संगठन का कोई भी कार्यकर्ता मारपीट में शामिल नहीं है। विरोधी गुट गलत आरोप लगा हैं। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना (Dr. Ajay Saxena)ने कहा कि उनके पास किसी भी छात्र संगठन की शिकायत नहीं आई। पुलिस मारपीट करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। बीती रात डीएवी पीजी कालेज में आपसी विवाद को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़ गए थे। झगड़े में कुछ छात्र घायल हुए। मामले में पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *