Sat. Jul 27th, 2024

पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं रावत ने पहाड़ के आर्गेनिक उत्पादों को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए की नई पहल

देहरादून: पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं रावत ने पहाड़ के आर्गेनिक उत्पादों को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए एक नई पहल की है। अनुकृति की संस्था महिला एवं बाल उत्थान संस्था से जुड़ी पहाड़ की दस हजार से ज्यादा महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार मुहैया हो सके, इसके लिए उन्होंने येलोहिल्स रिवरस्टोन स्टोर खोला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बुधवार को इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक अच्छी पहल है।

इससे पहले महिला एवं बाल उत्थान संस्थान की तीसरी वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। लोकगायक रोहित चौहान एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनुकृति की इस पहल से पहाड़ की महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ ही उनके बनाए उत्पाद का उन्हें बेहतर मूल्य मिल सकेगा। इससे हमारे पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भी इसे बेहतर पहल बताया। पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया कि उनकी संस्था महिला एवं बाल उत्थान संस्थान की तीसरी वर्षगांठ पर उन्होंने यह स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। इस स्टोर में पहाड़ के आर्गेनिक उत्पाद मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन साल से महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। अनुकृति ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *