Sat. Jul 27th, 2024

दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार हल्द्वानी लौटे विधायक राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत हुआ

हल्द्वानी : दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार हल्द्वानी लौटे विधायक राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। इसलिए वह भाजपा के साथ आए हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र का अच्‍छा खासा विकास हुआ है। इसे ही देखते हुए उन्‍होंने पार्टी की सदस्‍यता ली।

मंगलवार को विधायक कैड़ा लामाचौड़ पहुंचे। वहां पर स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहले से खड़े थे। कैड़ा का फूलमाला से स्वागत किया गया। वहां से कैड़ा समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में मुखानी तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राम सिंह के समर्थन में नारेबाजी की और आतिशबाजी भी की। कैड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के सहयोग से भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़,भीमताल ब्लाकों में कई सड़कों व पुलों का निर्माण हुआ है।

इसी विकास को देखते हुए और मोदी सरकार की नीतियों के चलते वह भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, कमलेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ ब्रजवासी, जिला पंचायत सदस्य जीतेंद्र चिलवाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप मटियाली, कनिष्ठ प्रमुख संजय कुमार, प्रधान डिकर मेवाड़ी, पंकज उप्रेती, रवि गोस्वामी, कमल बिष्ट, दीपू बिष्ट समेत तमाम समर्थक शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *