Sat. Jul 27th, 2024

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का शंखनाद

कांग्रेस के कई दिग्गज एक मंच पर रहे मौजूद

मुजाहिद अली

सितारगंज। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की शुक्रवार से शुरुआत हो गयी है खटीमा में शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों को नमन कर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई है कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा की खटीमा राज्य आंदोलनकारियों की भूमि है यहां से कांग्रेस परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है।

परिवर्तन यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस के सभी दिग्गज साथ रहे यात्रा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी जीतराम आर्य तिलक राज बेहड़ रणजीत रावत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल विधायक हरीश धामी पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल सहित कांग्रेस के सभी दिग्गज एक साथ रहे। परिवर्तन यात्रा खटीमा से नानकमत्ता होते हुए सितारगंज पहुंची सितारगंज पहुंचने से पूर्व ही चीकाघाट में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया इस दौरान परिवर्तन यात्रा देर शाम 7 बजे के बाद सभा स्थल रामलीला मैदान पहुंची परिवर्तन यात्रा में मौजूद कांग्रेसी दिग्गजों का स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश और देश के अंदर महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है रसोई गैस से लेकर डीजल पेट्रोल और अन्य सामानों पर महंगाई रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है उन्होंने कहा कि जनता ने अब प्रदेश के अंदर परिवर्तन करने का मन बना लिया है उन्होंने कहा कि भाजपा के 5 वर्षों के कार्यकाल में कोई भी विकास के कार्य नहीं हुए हैं उन्होंने युवाओं की बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए कुछ नहीं किया है आज प्रदेश के अंदर भारी संख्या में शिक्षित और अशिक्षित बेरोजगारो की भारी संख्या है हरीश रावत ने महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी कई सवालिया निशान खड़े किए है।

उन्होंने भाजपा को कई मुद्दों पर आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश में परिवर्तन होने की बात कही, हरीश रावत ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है प्रदेश की जनता प्रदेश में परिवर्तन लाएगी और भाजपा सरकार को उतार फेंकेगी। अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि प्रदेश में विकास पुरी तरह ठप हो गया है प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है सरकार द्वारा कोई ठोस रणनीति बनाकर युवाओं को रोजगार देने का काम नहीं किया है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा परिवर्तन कर कांग्रेस सरकार बनाएंगे। मंच पर बैठे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भाजपा पर वार करते हुए प्रदेश में परिवर्तन की बात कही। मंच पर बैठे कांग्रेस के सभी दिग्गज एक साथ दिखे और अपने अपने अंदाज में भाजपा पर वार करते हुए परिवर्तन की बात कही। वक्ताओं ने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सरकार को घेरा। कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने सभी कांग्रेसियों को एकजुट रहने की भी सलाह दी है।

आगामी  विस चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम: नारायण पाल

सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहां की परिवर्तन यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा से पूरे प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन होगा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।

आने वाला समय कांग्रेस का: नवतेज पाल

सितारगंज। कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने परिवर्तन यात्रा पर कहा लोगों ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है हजारों की संख्या में परिवर्तन यात्रा में लोग शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आम आदमी में भी आज उत्साह देखा गया है इससे साफ हो गया है कि आने वाला समय कांग्रेस का है।

महंगाई से परेशान जनता को कांग्रेस सत्ता में आकर देगी राहत : मालती विश्वास

सितारगंज। पूर्व कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी मालती विश्वास ने कहां की कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में परिवर्तन लाएगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिससे व्यापारी युवा वर्ग और मजदूर सभी को रोजगार मिलता है उन्होंने कहा कॉन्ग्रेस सरकार बनने पर ही महंगाई पर रोक लगेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

  5 घंटे लेट पहुंची परिवर्तन यात्रा 

सितारगंज। खटीमा से चली परिवर्तन यात्रा को नगर में 2 बजे पहुचना था। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय ही दिया था हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा आलम यह था की आधे से ज्यादा कार्यकर्ता शाम होने पर अपने घरों को चले गए परिवर्तन यात्रा के सभा स्थल पहुंचने पर खाली कुर्सियां ही दिखी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के लेट पहुंचने पर ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता मायूस होकर घर लौट गए। परिवर्तन यात्रा के सभा स्थल पहुंचने पर बाद में कार्यकर्ताओ का पहुंचना शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक परिवर्तन यात्रा की सभा चल रही थी। परिवर्तन यात्रा में पूर्व विधायक नारायण पाल, मालती बिस्वास, श्याम प्रसाद विश्वास सुमित हृदेश नारायण सिंह बिष्ट हाजी अनवर अहमद राम नगीना प्रसाद किरण मंडल, शिववर्धन सिंह, नवतेज पाल सिंह शाकिर अली बाबू पठान नासिर खान, उत्तम आचार्य, फकीर कन्याल, हसनैन मलिक, करण जंग, हरपाल सिंह, शिवम विश्वास, आन सिंह रावत, किशोर राय, रमेश राय आदि मौजूद थे ।

 हरीश रावत ने गुरुद्वारे में झाडू लगाई और  लोगों के जूते साफ किए

नानकमत्ता।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों को ‘पंज प्यारे’ कहकर संबोधित करने से शुरू हुए विवाद पर माफी मांगते हुए  उधमसिंह नगर जिले में नानकमत्ता गुरुद्वारे में झाडू लगाई और वहां आए लोगों के जूते साफ किए।

रावत ने कहा, ‘‘मैं सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं के प्रति हमेशा समर्पित और आदर भाव रखता रहा हूं। मैं पुनः आदर सूचक शब्द समझकर उपयोग किये गये अपने शब्द के लिये सबसे क्षमा चाहता हूं।’’

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *