Sat. Jul 27th, 2024

मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला- भाजपा सरकार का राष्ट्रवाद अंग्रेजों के फूट डालो और शासन करो की नीति पर आधारित है

पांच राज्यों में हो रहे विधाससभा चुनाव के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर मनमोहन सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण, महंगाई और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के अच्छे कामों को याद कर रही है। भाजपा ने पीएम मोदी के सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री और जनता का अपमान किया है। मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि देश में अमीर और अमीर होता जा रहा है जबकि गरीब लोग और गरीब हो रहे हैं

मनमोहन ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। सात साल से ज्यादा साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर लगी है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और इस मुद्दे को दबाने की कोशिश की जा रही है।

बिन बुलाए बिरयानी खाने से नहीं सुधरते रिश्ते

मनमोहन सिंह ने ये भी कहा कि बिन बुलाए बिरयानी खाने और नेताओं को गले लगाने से रिश्ते नहीं सुधरते हैं। इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *