Sat. Jul 27th, 2024

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, नैनीताल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

हिमानी बोहरा‍@ नैनीताल।

रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक सरिता आर्य व नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में सरकार का पुतला दहन किया गया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है,फिर से एक बार घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी कर लोगो को लकड़ी के चूल्हे जलाने पर मजबूर कर दिया है। भाजपा सरकार में पहले से ही बेरोजगारी से त्रस्त युवा, फिर कोविड की मार, और ऐसे महामारी के दौर में हर रोज महंगाई का बोझ जनता पर डाल कर भाजपा सरकार द्वारा जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है।

उंन्होने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल को लगभग पांच वर्ष पूरे होने जा रहे है, लेकिन अभी तक मुख्यमन्त्रियों को बदलने के सिवा सरकार ने और कोई भी उपलब्धि हासिल नही की है।

इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,युवा नगर अध्यक्ष सजंय कुमार,महिला नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,साभासद पुष्कर बोरा,कैलाश अधिकारी,त्रिभुवन फ़र्त्याल,कैलास मिश्रा, निर्मला चन्द्रा, हेम आर्य,बंटू आर्य,मंटू जोशी,विमल चौधरी,भगवती बिष्ट,तुलसी बिष्ट,लीला बिष्ट,रेखा,नसरीन,जुनैद आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *